ॐ का वर्णन उपनिषद् में OM in Upnishad in hindi ॐ का रहस्य विज्ञान | Sandesh Sudha TV
ओम ! नमस्कार बंधुओं , संदेश सुधा टीवी में हम आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। आपके मन में यह जिज्ञासा हो सकती है कि ओम का स्वरूप क्या है , प्रत्येक मंत्र के उच्चारण से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है या किसी भी वैदिक पूजन विधि को प्रारंभ करने से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है इसके पीछे हमारा आपका क्या भाव निहित होता है क्या प्रार्थना निहित होता है ? प्राचीन काल में कुछ ऋषियों के मन में भी यह जिज्ञासा होती है और वे अपने जिज्ञासा को लेकर एक ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरु के पास जाते हैं और पूछते हैं। हे भगवान ! ओम का स्वरूप क्या है , प्रत्येक मंत्र के उच्चारण से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है या किसी भी वैदिक पूजन विधि को प्रारंभ करने से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है ? कृपया इस भाव को स्पष्ट करें। इसका वर्णन हमें आपको उपनिषद् के अंदर मिलता है। इसके प्रति उत्तर में कठोपनिषद के ...