Posts

Showing posts with the label Sandesh Sudha TV

स्वयं में प्रभु का दर्शन कब और कैसे होगा? How will one experience the divine within oneself?

Image
 https://youtu.be/_qOb1nmbrq4 🧘🏻‍♀️ स्वयं में प्रभु का दर्शन कब और कैसे होगा? 🧘🏻‍♂️ 🕉️ How will one experience the divine within oneself? 🎉 https://youtu.be/_qOb1nmbrq4 आज लाखों भक्त प्रतिदिन अपने प्रभु के वाह्य दर्शन के लिए पधार रहे हैं, आज हर कोई अपने प्रभु के दर्शन करने का अभिलाषी हैं, और हो भी क्यों ना! आखिरकार 500 साल के लंबे इंतजार के बाद पुनः अयोध्या की पावन धरती पर हमारे प्रभु श्रीराम की भव्य मंदिर का निर्माण एवं उनके दिव्य मूर्ति का अनावरण जो हुआ है।  लेकिन आप स्वयं के हृदय पर हाथ रखकर विचार कीजिए कि क्या अपने प्रभु के स्वरूप का वाह्य दर्शन ही संपूर्ण है हमारे जीवन में? या इससे भिन्न कोई और दर्शन भी है जिसके बिना यह सब अधूरा है। वाह्य दर्शन तो प्रतीक मात्र है स्वयं के अंदर दर्शन करने का। आज आवश्यकता है हमें स्वयं में अपने प्रभु के दर्शन करने का। तो आईए जानते हैं स्वयं में प्रभु का दर्शन कब और कैसे होगा एक मूर्तिकार की कहानी के माध्यम से। सोच भले ही नए रखिए, संस्कार सनातन ही अच्छे हैं। 🙏🏻🕉️🙏🏻🕉️🙏🏻🕉️🙏🏻🕉️🙏🏻

OM 108 Times | मन को शांत करें 25 मिनट में | Powerful OM Mantra for Meditation | Sandesh Sudha TV

  ॐ उच्चारण के फायदे- ॐ का उच्चारण करने मात्र से ही शारीरिक और मानसिक रूप से शांति प्राप्त होती है। ॐ का उच्चारण और जाप करने से आसपास के वातावरण में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि सही प्रकार से पूर्ण ध्यान लगाकर ॐ का जाप किया जाए तो इससे आपको सकारात्मकता, शांति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि नियमित रूप से ॐ का जाप करने से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। नियमित तौर पर ॐ का उच्चारण व जाप करने से तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। जब ॐ का उच्चारण करते हैं तो पूरे शरीर में कंपन सा होता है, जिससे आपके पूरे शरीर को लाभ पहुंचता है। ॐ का उच्चारण करने से पेट व रक्तचाप से संबंधित समस्याओं में भी लाभ मिलता है। ओम का वर्णन उपनिषद में यहाँ देखें https://youtu.be/xZlMyd_pu-0 ओम का वर्णन गीता में यहाँ देखें https://youtu.be/JzxGmoiL1hU ॐ का भौतिक स्वरूप विज्ञान https://youtu.be/vbg2dzpvYVw ब्रह्म का स्वरूप क्या है? https://youtu.be/UyZd1l6VAQw #ॐ #meditation #om External Links :- YouTube : https://www.you...

ॐ का वर्णन उपनिषद् में OM in Upnishad in hindi ॐ का रहस्य विज्ञान | Sandesh Sudha TV

Image
  ओम ! नमस्कार बंधुओं , संदेश सुधा टीवी में हम आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। आपके मन में यह जिज्ञासा हो सकती है कि ओम का स्वरूप क्या है , प्रत्येक मंत्र के उच्चारण से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है या किसी भी वैदिक पूजन विधि को प्रारंभ करने से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है इसके पीछे हमारा आपका क्या भाव निहित होता है क्या प्रार्थना निहित होता है ? प्राचीन काल में कुछ ऋषियों के मन में भी यह जिज्ञासा होती है और वे अपने जिज्ञासा को लेकर एक ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरु के पास जाते हैं और पूछते हैं। हे भगवान ! ओम का स्वरूप क्या है , प्रत्येक मंत्र के उच्चारण से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है या किसी भी वैदिक पूजन विधि को प्रारंभ करने से पूर्व ओम शब्द का उच्चारण क्यों किया जाता है ? कृपया इस भाव को स्पष्ट करें। इसका वर्णन हमें आपको उपनिषद् के अंदर मिलता है। इसके प्रति उत्तर में कठोपनिषद के ...